क्या सिस्टम है (Kya System Hai)

क्या सिस्टम है क्या खानपान है क्या रूटीन है
सिस्टम के अंदर जकड़ी पब्लिक ग़मगीन है
एक के पीछे है दो और दो के पीछे तीन है
अँधी दौड़ में दुनिया भग रही एक दो तीन है

नेगीजी अलग है बीवी अलग बच्चे तीन हैं
ऊपर वाले की माया में सब तल्लीन हैं

क्या सिस्टम है क्या खानपान है क्या रूटीन है
सिस्टम के अंदर जकड़ी पब्लिक ग़मगीन है
एक के पीछे है दो और दो के पीछे तीन है
अँधी दौड़ में दुनिया भग रही एक दो तीन है

नौकरी में सेहत दांव पे लग गई दवा लीन है
परमोसन की लग गयी वाट रिटायर कीन हैं

क्या सिस्टम है क्या खानपान है क्या रूटीन है
सिस्टम के अंदर जकड़ी पब्लिक ग़मगीन है
एक के पीछे है दो और दो के पीछे तीन है
अँधी दौड़ में दुनिया भग रही एक दो तीन है

बीवी के ताने आखिर हमें तुम क्या दीन हैं
जिनके चक्कर में बज गयी अपनी बीन है

क्या सिस्टम है क्या खानपान है क्या रूटीन है
सिस्टम के अंदर जकड़ी पब्लिक ग़मगीन है
एक के पीछे है दो और दो के पीछे तीन है
अँधी दौड़ में दुनिया भग रही एक दो तीन है

बेटा विदेश है बूढ़ा इकला बैठा गमगीन है
खेत बिक गए सर पर क़र्ज़ गिरवी ज़मीन है

क्या सिस्टम है क्या खानपान है क्या रूटीन है
सिस्टम के अंदर जकड़ी पब्लिक ग़मगीन है
एक के पीछे है दो और दो के पीछे तीन है
अँधी दौड़ में दुनिया भग रही एक दो तीन है

Scroll to Top