एल्गोरिदम काहे चौड़े में फंसवाये(AKCMF)

यूट्यूब हमें तेरा भाव समझ न आए
हे ऐ आई तुझसे तो हम हैं भरपाए
एल्गोरिदम काहे चौड़े में फंसवाये

भोर भये मंदिर में थे भजन चलाए
यूट्यूब लगा पंडितजी नदारद पाए
भजन भक्ति रसपान कराता जाए
सर.. र.र.र श्याम दहीऐ पी जाए
अरे द्वारपालो लक्खा सुनाता जाए
जनता लाउडस्पीकर पे सुने जाए
दंडवत मंदिर में धोक देती जाए
परसाद भक्तों में वितरित हो जाए

भक्ति में मोक्ष का द्वार दिख जाए
स्वर्ग की एंट्री पे ज्यों ही पैर बढाए
यूट्यूब ऐ आई निपट एल्गोरिदम
अपना लक पहन लो.. एड आए
का करूँ भगवन ओ मोरी मैया
स्वर्ग से गिरे धरती पे पटक खाये
स्किप का बटन भैया कौन दबाये
अंडरवीयर ही बस नैनन में समाये

यूट्यूब हमें तेरा भाव समझ न आए
हे ऐ आई तुझसे तो हम हैं भरपाए
एल्गोरिदम काहे चौड़े में फंसवाये

Leave a Comment

Scroll to Top