ऐ दर्द तेरा शुक्रिया (Aye Dard Tera Shukriya)

https://youtu.be/iJmwFR6rArQ

ऐ दर्द तेरा शुक्रिया
तू मुझको बहलाता रहा
दुनिया ये सितमगर है
एहसास दिलाता रहा

ऐ दर्द तेरा शुक्रिया
तू मुझको बहलाता रहा

बेशक हर लम्हा मुझ पर
मौत का एहसान था
मैं ज़िंदा हूँ अभी लेकिन
तू याद दिलाता रहा

ऐ दर्द तेरा शुक्रिया
तू मुझको बहलाता रहा

किसने दिया कैसे मेरी
रूह में समाया तू
था दुश्मन मेरा वो ख़ास
दोस्त बन खंज़र चलाता रहा

ऐ दर्द तेरा शुक्रिया
तू मुझको बहलाता रहा

Scroll to Top