क्या उलझन है मायूसी क्यों
जो होगा हो जाने दो बेचैनी क्योंकल की चिंता में पड़ कर तुम
क्यों हो अपना आज गंवाते
क्यों न कड़े परिश्रम से तुम
सुख साधन की फसल उगातेभाग्य का लेखा पता नहीं है
कर्म की कुंजी हाथ थमी है
श्रम से अपने धो डालो तुम
किस्मत पर जो धूल जमी हैजो करना है आज ही कर लो
आज गया तो कल की खबर क्या
इक पल के मेहमान सभी हम
यह पल गुजरा पल की खबर क्याछोडो उलझन मायूसी को
जो करना है अब कर लो
इस पल में जी लो
2 thoughts on “कर्मण्येवाधिकारस्ते (Karmanyevadhikariste)”
Comments are closed.

✍️🙂👍👍
Thanx! Please visit https://www.facebook.com/avneetmishradilkiaawaaz or https://www.youtube.com/channel/UC6HOEH19a4R_EBKZNwvnhyg?view_as=subscriberfor videofication of my poems