ज्ञानी ध्यानी (Gyaani Dhyaani)

सोशल मीडिया पर बैठे कितने ज्ञानी हैं
कितने परोपकारी और कितने ध्यानी हैं
गागर में सागर का ज्ञान रोज दे जाते हैं
दयावान जन फूटी कौड़ी नहीं कमाते हैं
इनके दर्शन पर टिकट लगनी चाहिये
ज्ञान की इनके किताब छपनी चाहिए

टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए
टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए

लंबी छोडने पर हर शख्स आमादा है
ज्ञान की उल्टी कोई भी कर जाता है
लपेटो या पोंछो समझ नहीं आता है
ज्ञानियों की अलग महफिल चाहिए
दूसरे गृह पर इनको मिलना चाहिए

टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए
टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए

किताब ना छापो तो ये टीवी पर आएं
रेडियो पर आएँ, अखबार बंटवाएं
मुफ्त ज्ञान पर लगाम कसनी चाहिए
बेज़ा सीख से निजात मिलनी चाहिए

टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए
टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए

सोशल मीडिया पर बैठे कितने ज्ञानी हैं
कितने परोपकारी और कितने ध्यानी हैं
गागर में सागर का ज्ञान रोज दे जाते हैं
दयावान जन फूटी कौड़ी नहीं कमाते हैं
इनके दर्शन पर टिकट लगनी चाहिये
ज्ञान की इनके किताब छपनी चाहिए

टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए
टिकट लगनी चाहिए किताब छपनी चाहिए

Scroll to Top