फ्री-वाला गोलगप्पा (Freewala Golgappa)

चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले

फ्री का गोलगप्पा
इतना ही तो माँगा था
आलू डाल कर देना
क्या कोई हंगामा था

चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले

सोंठ चना भी डालना
ऐसा हमने बोला था
मसाला तीखा रखना
बड़ा मुंह खोला था

चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले

पैसे नहीं थे पास
उधार थे गोलगप्पे
रुसवा कर डाला
इत्ती सी बात के लिए

चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले

चुका देंगे उधार
कहीं भाग नहीं रहे
कड़की छाई है अभी
ईमान से दे देंगे

इतराता क्यों है बे
अपने गोलगप्पे पर तू
क्या घर ले जाएगा
बेचेगा नहीं क्या तू

चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले

जानता नहीं है हमें
तुझे अभी बता देंगे
ठेला तेरा भइये
कल ही उठवा देंगे

चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले

Scroll to Top