पिचकी ट्यूब टूथपेस्ट से
हमने दाँत चमकाये
बापू याद आए
बापू तुम याद आए
गाल फूले नयी ट्यूब के
जब हाथो से पिचकाये
बापू याद आए
बापू तुम याद आए
बढ़िया ट्यूब तुम जैसी
बापू मैं तो था लाया
कुंजम कुंजम डेली
रफ्ता रफ्ता पिचकाया
जैसे जवान तुम थे
जर्जर होते आये
ट्यूब पिचकी जाये
गाल फूले नयी ट्यूब के
जब हाथो से पिचकाये
बापू याद आए
बापू तुम याद आए
इन दांतों की चमक में
टूथपेस्ट का महत्त्व है
हंसी जो है मेरे लबों की
इसमें तेरी खनक है
कितने जवान तुम थे
घुटनों पे झुकते आये
तुम्हरी याद दिलाये
गाल फूले नयी ट्यूब के
जब हाथो से पिचकाये
बापू याद आए
बापू तुम याद आए
पिचकी ट्यूब टूथपेस्ट से
हमने दाँत चमकाये
बापू याद आए
बापू तुम याद आए
गाल फूले नयी ट्यूब के
जब हाथो से पिचकाये
बापू याद आए
बापू तुम याद आए
