ममता (Mamta)

नवासी अंग्रेजी बोलती है
नानी बस हिंदी जानती है
नवासी हिंदी नहीं समझती
नानी अंग्रेजी कहाँ जानती है

आज नानी गाँव जा रही है
खुद की आखें है नम मगर
नवासी को मना रही है
कहानियां सुना कर उसके
मन को बहला रही है

नवासी देखती है नानी को
समझ में कुछ नहीं आता
कौन रानी है कौन राजा
उसका कहाँ इनसे नाता

अपना ख्याल रखने को उसे
न मम्मी न पापा चाहिए
रोती है उसको तो नानी चाहिए
समझ न आये कहानी चाहिए

ममता इस लोक की
सबसे पहली भाषा है
आत्मा का सन्देश
सीधा आत्मा तक आता है

Scroll to Top