मेरे प्यारे बच्चे (Mere Pyare Bachche)

मेरे प्यारे बच्चे गुनहगार मैं तेरा
बिना सोचे समझे दुनिया में लाया
दुनिया नफरत की शै पर टिकी है
पसरा है हर सू खौफ का साया

जहाँ में मुश्किल है सांस लेना
नहीं महफूज़ बाकी कोई कोना
हवा में घुटन है पानी है ज़हर
मिलावट का खाना तीनों पहर
जीना है मुश्किल जहाँ आया

मेरे प्यारे बच्चे गुनहगार हूँ मैं तेरा
बिना सोचे समझे दुनिया में लाया

जहां वाले रोज आपस में लड़ते
कभी धर्म कभी जाति पे झगड़ते
बारूद का ऊंचा इतना है टीला
हो जाएगा लाल अम्बर ये नीला
अंधी नफरत का मजमा लगाया

मेरे प्यारे बच्चे गुनहगार हूँ मैं तेरा
बिना सोचे समझे दुनिया में लाया

इंसां हुआ इंसानियत का दुश्मन
आतंक की नगरी खोया बचपन
जवानी है रुसवा डर में बुढ़ापा
क्या होना है आगे डरते है पापा
शर्मसार हूँ जो ये दोजख बनाया

हमने जो भी दिया इसे तू संवारना
नफरत के पेड़ को तुम उखाड़ना
मैं रहूं या न रहूं तू याद रखना
एक दीप से भी भागता है अन्धेरा

Scroll to Top