लपर-लपर यूनिवर्सिटी
‘मोटिव’
“ज्ञान सोता है, आत्मविश्वास बोलता है।”
स्थापना वर्ष:
जब से ज्ञान और विवेक खर्राटे ले रहे हैं।
एफिलिएटेड टू:
अखिल भारतीय फॉरवर्डेड मैसेज परिषद
फाउंडर चांसलर:
👅 जुबां देवी कैंचीवाली
विशेष योग्यता (डिप्लोमा इन) :
“काटते रहो, यह मत देखो कि क्या काट डाला।”
प्रमुख विभाग:
🏫 गैस विज्ञान विभाग
🏫 व्हाट्सऐप चिकित्सा संकाय
🏫 आधा-अधूरा ज्ञान अध्ययन केंद्र
🏫 सुनी-सुनाई बात अनुसंधान संस्थान
🏫 कान प्रबंधन एवं ठेल-विद्या विभाग
🏫 लपर-लपर संचार कौशल विद्यालय
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया:
❌ तथ्य की आवश्यकता नहीं
❌ शोध की आवश्यकता नहीं
❌ विवेक की आवश्यकता नहीं
✅ आत्मविश्वास 100% होना चाहिए
Bachelor of Laparology
B.Lap.
(बैचलर ऑफ लपारोलॉजी)
विश्वविद्यालय की सर्वाधिक लोकप्रिय डिग्री
प्रथम वर्ष के विषय
📚 गैस ही सब रोगों की जड़ है — परिचय
📚 बिना पूछे सलाह देने का इतिहास
📚 अंकल, मेरी बात पूरी सुनिए
📚 शोध पद्धति:
“किसी ने बताया था”
द्वितीय वर्ष
📚 आत्मविश्वास बनाम तथ्य
📚 कान प्रबंधन एवं ठेल-विद्या
📚 लपर-लपर संचार कौशल
📚 तर्क से बचाव के आधुनिक उपाय
तृतीय वर्ष
📚 चिकित्सा विज्ञान को नकारने की कला
📚 पड़ोसी, रिश्तेदार और टैक्सी ड्राइवर से प्राप्त ज्ञान
📚 “मैंने वीडियो देखा है” सिद्धांत
📚 हर विषय पर विशेषज्ञ बनने का प्रशिक्षण
स्वर्ण पदक हेतु प्रोजेक्ट
“पाँच मिनट में कैंसर, मधुमेह, बीपी, पड़ोसी की किस्मत और देश की अर्थव्यवस्था का कारण सिद्ध करना”
मास्टर डिग्री कार्यक्रम
M.Lap.
Master of Advanced Laparology
स्पेशलाइजेशन:
भू-राजनीति
चिकित्सा
अध्यात्म
शेयर मार्केट
क्रिकेट
मौसम
एलियन
(एक ही व्यक्ति द्वारा)
डॉक्टरेट
PhD in Advanced Laparology
शोध विषय:
“गैस से ग्रहण तक:
मानव सभ्यता पर गैस का प्रभाव”
विश्वविद्यालय का शोध मॉडल
पहले निष्कर्ष तय करो।
फिर उदाहरण खोजो।
विरोधी तथ्य मिलने पर विषय बदल दो।
अंत में बोलो:
“मैं तो बस बता रहा था।”
विश्वविद्यालय का आधिकारिक स्वास्थ्य सिद्धांत
नींद नहीं आती? गैस।
बीपी? गैस।
शुगर? गैस।
घुटना दर्द? गैस।
पड़ोसी नाराज़? गैस।
शेयर मार्केट गिरा? गैस।
ग्रहण लगा? गैस।
विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय गीत
🎵
लपर लपर लपर लपर
ज्ञान विवेक सब सोते हैं
लपर लपर लपर लपर
कान इधर से उधर ढकेलते हैं
लपर लपर लपर लपर
तथ्य सभी छुट्टी पे जाते हैं
लपर लपर लपर लपर
आत्मविश्वास ही खाते हैं
🎵
Convocation Ceremony
जब छात्र डिग्री लेने मंच पर आते हैं तो कुलपति पूछते हैं:
“बेटा, तथ्य क्या कहते हैं?”
छात्र उत्तर देता है:
“तथ्य अपनी जगह हैं,
लेकिन मेरा मानना है…”
और तुरंत डिग्री प्रदान कर दी जाती है।
समापन शपथ
सभी छात्र हाथ उठाकर बोलते हैं:
मैं शपथ लेता हूँ कि
बिना माँगे सलाह दूँगा।
बिना जाने राय दूँगा।
बिना जाँचे आगे भेजूँगा।
और संकट की घड़ी में भी…
लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलूँगा।
और सबसे दुखद बात…
पूरे कार्यक्रम की अनिवार्यता
ज्ञान और विवेक खर्राटे ले रहे हों।
