एकिच घडी में भाई के भेजे का घंटाल बजा गेली तू
अच्छा खासा था बंदा साला बन्दे की वाट लगा गेली तू
मुंबईचा निपट टपोरी को नज़रों के जाम पिला गेली तू
जानी लिवर बना फिरता उसको सलमान बना गेली तू
ठीक ठाक अपुन का लाइफ था बिंदास बड़ा स्टाइल था
इश्क़ में येड़ा बनने को अबे किस फुकरे पे टाइम था
पम्मी आंटी की मैरिज में काएको रूमाल गिरा गेली तू
दिल थाम अपुन बैठेला है करेंट दिल को लगा गेली तू
तू डांस बड़ा कररेली थी और फोटो भोत खिचा रेली थी
भाई के दिल में तेरी उल्फत बुमाबोम शोर मचा रेली थी
जेंटलमैन भाई बन गयेला है राप्चिक लाइफ बनागेली तू
वड़ापाव अपुन का भाई था दिल्ली की चाट चटा गेली तू
आई बाबा देख गुस्सा करते सब यार भाई पे हंस जाते
टिकट कटा के लोकल का भाई पैदल ही निकल जाते
सब कहते भाई हिल गयेला है ढक्कन खूब बना गेली तू
रूमाल पकड़ बैठेला है क्या आफत गले लगा गेली तू
एकिच घडी में भाई के भेजे का घंटाल बजा गेली तू
अच्छा खासा था बंदा साला बन्दे की वाट लगा गेली तू
गॉड भाई को मिलेगी तू या ज़िन्दगी यूँ ही झंड होएगी
तिलक नगर की हसीना कटरीना बन भाई की होएंगी?
अच्छा खासा था बंदा भाई बन्दे की वाट लगा गेली तू
मुंबईचा निपट टपोरी को नज़रों के जाम पिला गेली तू
जानी लिवर बना फिरता उसको सलमान बना गेली तू