शादी ऐसा बंधन (Shadi Aisa Bandhan)

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

कितने लाढ़ प्यार से एक मां बेटी को बड़ा करती है

पिता की आँखों की पुतली जो आँगन में खेला करती है

सोच कर है बिटिया पराई कलेजा मुंह को आता है

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

छोटे छोटे हाथों की है दिल में बसी वो प्यारी सी छुअन

गुड्डे गुड़िया खेल खिलोने और बेटी का अंगना बसा बचपन

दिल के टुकड़े की विदाई का पल एक दिन आ ही आता है

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

बेटी जिसने माँ के आँचल को बस अपनी दुनिया समझा

बाबा की ऊँगली को पकड़ कर जीवन का मतलब समझा

घर अपना था फिर जाने क्यों आज पराया हुआ जाता है

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

शादी ऐसा बंधन जिसमें खुश है वो जो ठगा जाता है
यह दो आत्माओं का मिलन आसमानों में जो बुना जाता है

रख ले बेटी बक्से में बचपन के सपने खेल खिलोने

माँ की आँखों के मोती और पिता की चुप्पी के दोने
माँ की आँखों के मोती और बाबा की चुप्पी के दोने
एक नज़र भर घर तक ले आँगन वो जो छूटा जाता है

Scroll to Top