हॉरर सपना(HS)

प्रेम की गली में छोटा सा घर बनाएंगे
खर्चा चले न चले कामवाली रखवाएंगे
ख्वाहिश जो हैं, हम सब खरीद लाएंगे
फ्यूचर की टेंशन, नो! हम नहीं उठाएंगे

वर्ना डार्लिंग मुझसे तो काम नहीं होगा
घर के कामों का जिम्मा तुम पर होगा

जो कहोगी लव शर्तिया वही सब होगा
हनीमून तक बंदा गुलाम तुम्हारा होगा
हल्का दिल कर लो मैं भी शातिर हूँ
कितनी घुमाई डॉज देने में माहिर हूँ
एक साल होने दे मेरे जूं तक न रेंगेगा
खुजाती तु रहियो बंदा एक न सुनेगा
सपनों में भी रोज अपना झगड़ा होगा
दिन-ब-दिन अखाड़ों का आंगन होगा
कैसा हॉरर सपना अपना जीवन होगा

Leave a Comment

Scroll to Top