ए बर्ड इन बुश(ABIB)

साली एंड सालीज़ आर एवरीव्हेर..

बट ट्रू सालीज़ आर रेयर..   

याद है न तुम्हें, अपनी दीदी की शादी पर..

तुम कितनी खुश थी… याद है?   

मेरे लिए तो जैसे ए बर्ड इन माय हैंड और

ए बर्ड इन बुश थी..  

तुम हमेशा मेरे एहसास में तो रही मगर कभी

मेरे पास नहीं हुई..    

एक एफ डी की तरह जिसे मैं कभी भी मेच्योर

नहीं कर पाया..उफ़  

एक स्पेयर टायर  गाड़ी का जिसे बदलकर मैं 

सफर नहीं कर पाया..  

मेरे अंदर का शिकारी हमेशा से तुम्हारा शिकार

करना चाहता था..  

लेकिन मुझसे बड़े शिकारी, ससुरजी का खूंखार

चेहरा दिखता था..   

एक सुरक्षा कवच तो तुम लोगों ने पहले ही मेरे

पल्ले बाँध रखा है..  

जो हमेशा मिलन के अवसर को रोकने  की 

गारंटी लिए रहता है.. 

[Instrumental music break]    

तुम वो चाँद हो जिसे मैं छू नहीं सका..  

वो नदी हो जिसमें  मुंह नहीं धो सका..  

प्यारी शर्ट जो शोकेस में से लुभाती थी  

लेकिन स्टोर से वही सौंप दी जाती थी..   

इतने पहरेदार कम थे कि तुमने एक और लगा लिया  है  

हमारे इश्क को तुमने पुलिस थाना बना कर रख दिया है

दो हाथ हैं मेरे और बंदा बारह आँखों से   घिरा  रहता है    

कौन है ये जो चौबीसों घंटे तुम्हारा साया बनकर रहता है  

क्या है इसमें हुंह..

तीन साल पहले मैं इससे तो  कहीं  बेहतर  दिखता था

याद तो होगा ही..मैं तुम्हारा कितना  ख्याल  रखता था

फालतू..

भंवरे ने खिलाया फूल फूल  को ले गया नटवर

हम क्या मर गए थे, एक बार भरोसा किया होता हम पर

बुश में से बर्ड पकड़ने का एक भी चांस नहीं लेने दिया

प्यार दिखावा था तुम्हारा, पौधे का पेड़ नहीं बनने दिया  

तुम केवल कहावत में आधी घरवाली हो, असल में नहीं

मेरें दिल में हमेशा  रही तुम  मगर समझ में  कभी नहीं 

मेरा तुम्हारा क्या रिश्ता है ये तुमको पता है या हमको पता है

बंधन ये पक्का कितना है ये तुमको पता है या हमको पता है

ओह गॉड! 

ए साली इन नीड ओनली, इज़ ए साली इनडीड………..  

Leave a Comment

Scroll to Top