मत रम मनुआ मंदिर में गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे सरगम गश खाता होगा
रोता होगा हारमोनियम सुर अश्क बहाता होगा
ढोलक करहाती होगी मंजीरा शोर मचाता होगामत रम मनुआ मंदिर में गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे सरगम गश खाता होगापता नहीं मंदिर में जाने गवैये कहां से लाते हैं
एचआर का कौन मन्त्र ग्यानी जन अपनाते हैं
सष्ठम सुर में भक्त ताल पंचम सुर लगाता होगा
रोता होगा हारमोनियम सुर अश्क बहाता होगा
ढोलक करहाती होगी मंजीरा शोर मचाता होगामत रम मनुआ मंदिर में गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे सरगम गश खाता होगा
रोता होगा हारमोनियम सुर अश्क बहाता होगा
ढोलक करहाती होगी मंजीरा शोर मचाता होगामामूली पढ़ा गवईया संगीत महिम बन जाता है
गला फाड़कर चीख चीख मंडली को डराता है
हाय समां कैसे कानों की वैक्स पिघलाता होगा
रोता होगा हारमोनियम सुर अश्क बहाता होगा
ढोलक करहाती होगी मंजीरा शोर मचाता होगामत रम मनुआ मंदिर में गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे सरगम गश खाता होगा
रोता होगा हारमोनियम सुर अश्क बहाता होगा
ढोलक करहाती होगी मंजीरा शोर मचाता होगामधुर चाहिए भजन ऐसा कान में रस घुल जाए
देव उतर आएं धरती पर मनवांछित वर दे जाएँ
श्रवण भक्ति है महान सुर से सुर मिलाना होगा
उच्च कोटि के प्रशिक्षण को हमें अपनाना होगा