कचरा पड़ौसी (Kachra Padosi)

पानी मिले चाय मिले खाना मिले न मिले
ऐसा पड़ौसी लिल्लाह किसी को न मिले

मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
बड़े स्टाइल से मुआ पन्नी उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
छज्जे कभी बालकनी से उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है

कभी वो सब्जी के छिलके फैंकता है
और कभी गंदे कपड़े डाल जाता है
कभी बच्चों के डायपर है गिरा जाता
तो कभी मरे हुए चूहे भी फेंक जाता है
कभी कभी तो अजी हद हो जाती है
कचरे में बीप बीप बीप फेंक जाता है
छत के ऊपर से पहले वो झांकता है
धीरे से छुपकर पन्नी को उछालता है

मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
बड़े स्टाइल से मुआ पन्नी उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
छज्जे कभी बालकनी से उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है

सड़ते कचरे से बदबू सड़ी आती है
मक्खी मच्छरों की चांदी हो जाती है
गाय और कुत्ते कचरा फैला जाते हैं
नाक मुँह ढक कर पब्लिक जाती है
कभी निशाना उसका चूक जाए तो
थैली खम्बे के तारों में फंस जाती है
मगर उसकी शर्म तो जैसे रूठी है
कोई नहीं है जो उसको संभालता है

मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
बड़े स्टाइल से मुआ पन्नी उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
छज्जे कभी बालकनी से उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है

एम् सी डी आपके द्वार रोज़ आती है
कचरा बार बार उठाकर ले जाती है
मेरा पड़ौसी मगर इंतजार नहीं करता
कचरे का कोई इंतज़ाम नहीं करता
गीला सूखा कचरा मिलाकर डालता है

बार बार बोलकर उसको देख लिया
हाथ जोड़े ताने मार कर भी देख लिया
पड़ोसियों से वो झगड़ा करने लगता है
कचरा नाक में दम कर के डालता है

मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
बड़े स्टाइल से मुआ पन्नी उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
छज्जे कभी बालकनी से उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है

टूटी बोत्तल गीला कचरा फूटे मटके
उतरे जूते जुराब और गिलास टूटे
घिसी चप्पल छिलके बीप बीप बीप
बीप बीप सब वो कचरे में डालता है

मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
बड़े स्टाइल से मुआ पन्नी उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है
छज्जे कभी बालकनी से उछालता है
मेरा पड़ौसी कचरा सड़क पे डालता है

Scroll to Top