पंछी लौटने को मचल रहा है(PLKMRH)

वह उससे प्यार करता है
हर बात सरमाथे रखता है
पैसे की कोई कमी नहीं है
दिल खोल देना चाहता है
घर से दूर आया है वो जब
तोहफा एक लेना चाहता है

दुकान-दुकान वो घूमता है
व्हाट्सएप फोटो भेजता है
उसे कुछ पसंद आ जाये
प्यार अपना ऐसे भेजता है
दिल खोल देना चाहता है
घर से दूर आया है वो जब
तोहफा एक लेना चाहता है

आखिर कमाता किसलिए है
जो है सो अपनों के लिए है
दफ़्तर में जो रोज खटता है
पसीना बहाता किसलिए है
आठ बरस पहले की शादी है
तोहफा मिठास के लिए है
दिल खोल देना चाहता है
घर से दूर आया है वो जब
तोहफा एक लेना चाहता है

दिल में प्यार उमड़ रहा है
मिलन को आतुर हो रहा है
घर से बाहर कभी गया नहीं
पंछी लौटने को मचल रहा है
दिल खोल देना चाहता है
घर से दूर आया है वो जब
तोहफा एक लेना चाहता है

Scroll to Top