प्यार का रंग (Pyaar Ka Rang)

कभी पहले न हुआ अहसास कराया है तुमने
प्यार का अलग एक रंग हमें दिखाया है तुमने

कभी पहले न हुआ अहसास कराया है तुमने
प्यार का अलग एक रंग हमें दिखाया है तुमने

कितनी खामोशी से कह देती हो दिल की बातें
खामोशी में बोल देना हमको सिखाया है तुमने

अभी मुलाक़ात नहीं है तो ख़ुदाया ये आलम है
दिल की बस्ती में घर अपना सजाया है तुमने

तोहफा तक़दीर का हो या कोई मांगी हुई दुआ
नज़ारा खुदा के नूर का हमको कराया है तुमने

कभी पहले न हुआ अहसास कराया है तुमने
प्यार का अलग एक रंग हमें दिखाया है तुमने

1 thought on “प्यार का रंग (Pyaar Ka Rang)”

  1. प्रत्येक पंक्तियां लाजवाब।👌
    कितनी खामोशी से
    कह देती हो दिल की बातें
    चुप रहकर बोलना
    हमको सिखाया है तुमने

Comments are closed.

Scroll to Top