साठ का नहीं मैं..(SKNM)

सफ़ेद बालों ने सर पे अब जलवा दिखा दिया है
साठ का नहीं मैं सीनियर सिटीजन बना दिया है

बुज़ुर्गों की सुविधाएँ, काबिल नहीं हूँ मैं इनके
पब्लिक के दिल में श्रद्धा भाव मिल गया है

आधा गंजा हूँ, नाई से डिस्काउंट कोई नहीं है
सफेदी ने मगर लोगों में एहसास जगा दिया है

साठ का नहीं मैं सीनियर सिटीजन बना दिया है

अंकल जो दिखते हैं वे अंकल मुझे कहते हैं
इज़्ज़त और सहानुभूति से पलकों पर रखते हैं
हमारी परंपराओं की यही तो खूबी है दोस्तों
हम एक दूजे का आपस में लिहाज़ रखते हैं
ज्ञान बघारने की तो इस में कोई बात नहीं है
आदत से हूँ मजबूर, दिल से निकल गया है

साठ का नहीं मैं सीनियर सिटीजन बना दिया है

सफ़ेद बालों ने सर पे अब जलवा दिखा दिया है
साठ का नहीं मैं सीनियर सिटीजन बना दिया है

Leave a Comment

Scroll to Top