झूठ ही सही वो तारीफ मेरी कर दिया करता था
मेरे किरदार के दाम अच्छे लगा दिया करता थाये नज़रें तलाशती हैं अब तक उस सितमगर को
दुश्मन था फिर भी वो दिल जीत लिया करता थामुझे बहलाने को हकीकत छुपा लिया करता था
फिर भी हर सवाल का जवाब दे दिया करता थाजुदा हो कर भी वो ज़हन में बसता है अब तक
खो गया है कहीं ख़ास लोगों में हुआ करता थादर्द दस्तक दिया करते थे उसके दरवाजे पर
जख्मों को मगर हंस कर पी जाया करता थाझूठ ही सही वो तारीफ मेरी कर दिया करता था
मेरे किरदार के दाम अच्छे लगा दिया करता था
