सिस्टम में फॉल्ट आ गया
मेरी ड्यूटी में शामिल था
कंप्लेंट मुझे लिखवाना था
फोन करके बतलाना था
पहली बार ज़रूरत पड़ी
हर फाइल मैंने तलाश ली
फोन नंबर पर नहीं मिला
लोकेशन पर जब मैं गया
देखा नंबर वहीं लिखा था
तुरंत फोन मैंने कर दिया
मशीन ने कहा एक दबा
छोड़, इंग्लिश नहीं आता?
तू चल नंबर दो ही दबा
मैंने कहा फॉल्ट बनवा
देखता क्या है तीन दबा
तीन में उंगली जब किया
आवाज़ आई ब्ला ब्ला
ब्ला ब्ला ब्ला ब्ला ब्ला
अंग्रेज शेक्सपियर बोला
जो मेरी समझ के परे था
इंग्लिश में जो कुछ कहा
मेरे पल्ले खाक न पड़ा
पर दिल को नाज़ हुआ
जिन अंग्रेजों ने दो सौ
साल से ऊपर हम पर
राज किया था उनमें से
एक से मैं फोन पे सही
मगर रूबरू हुआ था
फॉल्ट वहीं का वहीं है
सिस्टम पहले जैसा है
मेरा दिल उछल रहा है
अंग्रेज से बात किया है
