हेलो दिल्ली मेट्रो

हेलो दिल्ली मेट्रो इस प्यारी लड़की को बख्श दो  

हाथ जोड़ दिए अब कुछ घंटों का तो इसे रेस्ट दो

“तीन फीट से लंबी हूँ पापा!” कहती है  टिकट दो  

एक गुजारिश है इसकी क्योस्क फोटो सुधरवा दो  

इंसान की बच्ची है एलियन नहीं  दिखनी चाहिए  

दोनों आँखें सीधी   मुखड़ा साफ़  दिखना चाहिए  

अभी न जाने आँखों का क्या एंगल बना दिया है  

लुकिंग लंडन टॉकिन्ग टू टोकियो करवा दिया है  

बच्चे देश का भविष्य हैं  यह सदियों तक  रहेगी  

टेढ़ी नज़रों से अगली पीढ़ी ये कैसे  देख सकेगी  

ख़्याल रखो कल नाम  तुम्हारा ही रौशन करेगी  

वर्ना बड़े होकर बॉयफ्रेंड को साथ ले  चल देगी 

मेट्रो आपका परिजन  कहीं ऐसे न बिछड़ जाए

हो ऐसा गायब अगले स्टेशन पर भी न मिल पाए

Leave a Comment

Scroll to Top