ज़िंदा हो! तो ज़िन्दगी दिखनी चाहिए
होठो पर हर वक्त हंसी खिलनी चाहिए
उतार फेंको चलो यह बुत सा चेहरा
अरे! दर्द को भी तो राहत मिलनी चाहिएमेहमान खास मेरे बनकर
कभी आओ समां बदल जाये
खूब जमेगी महफ़िल जब
अशआर-ए-शरबत रंग लायेक्या रंग खिला मेरे शरबत का
रंग फूलों के मिलाये हैं
मन की बगिया को झकझोरा
घर की सिल पर पिसवाये हैंरंगों में होकर सराबोर
चलो रंगत में हम खो जाएँमेहमान खास मेरे बनकर
कभी आओ समां बदल जाये
खूब जमेगी महफ़िल जब
अशआर-ए-शरबत रंग लायेमन की मधुमक्खी से कहकर
मीठा शहद मंगाया है
लफ़्ज़ों की कसौटी पर तोला
तब मीठा इसे बनाया हैयह मिठास है शुगर फ्री
बेहिचक आप बस आ जाएँमेहमान खास मेरे बनकर
कभी आओ समां बदल जाये
खूब जमेगी महफ़िल जब
अशआर-ए-शरबत रंग लायेइमली सा खट्टा है कुछ
कुछ मिर्ची जैसा स्वाद भी है
स्वादानुसार नमक इसमें
और खुशबू बाग़-ए-बहार की हैबर्फ जमा दी है फ्रिज में
ऑन-दि-रॉक्स चलो हो जाएमेहमान खास मेरे बनकर
कभी आओ समां बदल जाये
खूब जमेगी महफ़िल जब
अशआर-ए-शरबत रंग लाये
1 thought on “Cheers !”
Comments are closed.

This post is Inspiration to all…..