अंधे घोड़े

तमाम घोड़े मुकाबले में दौड़ाए गए
अंधे घोड़े ही मगर अव्वल पाए गए

शहसवार गिरे सरे मैदां औंधे मुँह
अक़लमंद हिनहिनाते ही पाए गए
नए घोड़ों को था दौड़ पर खूब नाज़
बुज़ुर्ग घोड़े खिल्ली उड़ाते पाए गए

तमाम घोड़े मुकाबले में दौड़ाए गए
अंधे घोड़े ही मगर अव्वल पाए गए

ज़िद थी कि नाप डालेंगे सारा जहां
आख़िरी वक्त लड़खड़ाते पाए गए
तमाम घोड़े मुकाबले में दौड़ाए गए
अंधे घोड़े ही मगर अव्वल पाए गए
हर दौड़ में जीत मिले ज़रूरी नहीं
इसी सोच में कुछ सुस्ताते पाए गए

तमाम घोड़े मुकाबले में दौड़ाए गए
अंधे घोड़े ही मगर अव्वल पाए गए

Leave a Comment

Scroll to Top