अजब तेरी दुनिया हे करतार ग़ज़ब इसके रंग हैं सुझाए
पेंट की बाल्टी ऐसी धाकड़ सुंदर आइसक्रीम के डिब्बे मन भाये
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
पेंट छूटे पपड़ी उत्तरी जाए घर पुराना हो कर ढह जाए
होवे दुबारा खुदाई घर की पेंट बाल्टी को खरोंच तक न आये
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
शादी में आइसक्रीम सजी थी बन्ना बन्नी को देख ललचाये
बन्नी की आँखें आइसक्रीम पर डिब्बा देख जीभ लपलपाये
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
बूढ़े बाबा के बाल बिकते थे मम्मी बच्चे की नजरों से छुपाए
बूढ़ा बाबा भी था निपट शातिर घंटी और तेज़ बजाता जाए
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
दो रुपये में बाबा झूले वाला घर जा के बच्चों को झुलवाये
जेब खाली है झूला भी खाली खुद ही झूलता बीड़ी पीता जाए
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
सुलभ शौचालय के गल्ले पे बैठा कमाई की चिल्लर गिनता जाए
लड़की वाले आये घर पर जब देखने बेचारा नौकरी कैसे बताए
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
बड़े होटल में मुफ़लिस एक लड़का लोगों की झूठी प्लेट उठाए
बेहाल भूख से खाने की खुशबू दाल चावल ही बस मुँह लग पाए
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
भैरो बाबा के दर पे भिखारी विकलांग देख दिल पसीज जाए
महिमा देखो तो परसाद की पीकर पैरों पे चलता हुआ जाए
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
पैसे खर्चो, रिज़र्वेशन कराओ बंदा ताली बजा केही चढ़ जाए
भीख मांगे ज्यों क़र्ज़दार हों ना कर दो तो गाली बकता जाए
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
कमाई फूंकी शादी के खर्च में घर में खुशियाँ चलो सज आईं
गाने नाचने आयी टोली उनकी एक लाख से कम में न हो पाई
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
अजब तेरी दुनिया हे करतार..
