Branded

ब्रांडेड का चलन आज आम है
ब्रांडेड ही सर्दी और जुकाम है

धागा लोकल कपड़े ब्रांडेड हैं
गाय लोकल है दूध ब्रांडेड है
साबुन तेल तौलिया शैम्पू जो
सब ब्रांडेड है तो मिलावट
किस चिड़िया का नाम है

ब्रांडेड का चलन आज आम है
ब्रांडेड ही सर्दी और जुकाम है

ब्रांडेड का ऐसा चस्का लगा
कि गली के कुत्ते को किसी
भलेमानस ने पुराने कपडे जो
पहना दिए कि ठण्ड से बचा रहे
तो उन्होंने हंसकर कहा
“See! कपड़े ब्रांडेड नहीं हैं
किसी छोटे आदमी का काम है”

ब्रांडेड का चलन आज आम है
ब्रांडेड ही सर्दी और जुकाम है

Scroll to Top