टाइटैनिक डूब गया(TDG)

[Intro]

[ambient piano, distant cello, soft wind texture]

कुछ सफर तुमने तय किया कुछ हमने

तुमने पलकों पर सजाया  हमने दिल में

तुम हमें बुलाते गए हम करीब आते गए

बेचैन इस दिल की तुम धड़कन बन गए

दिन गुज़रते गए हम यूँ  साथ  चलते गए

जलने वालों से बेपरवाह हम  बढ़ते गए

डोर नाजुक थी और तुम कान  के कच्चे

लोगों ने इल्ज़ाम दिए दोनों पर झूठे सच्चे

गुज़रता वक्त दोनों के रिश्ते से ऊब गया 

आइसबर्ग जब आया टाइटैनिक डूब गया

तुम रोज़ बन तैर गयी  जैक मेरा मर गया

ज़िंदगी को चलते रहना था वो चलती रही

तुम कहानी अपनी ज़माने से  कहती रही 

मेरी कहानी जो उस दिन ख़त्म हो गयी थी 

तुम्हारी ज़ुबानी ही  अल्फ़ाज़ पहनती रही 

Leave a Comment

Scroll to Top