एक दफ़ा दो यारों ने हाल चाल नहीं लिए
न फ़ोन पे बात की न आपस में ही मिले
अपनी गफ़लत में दोनों इतने मशरूफ थे
कि एक अरसा गुज़र गया बिन कॉल किए
इस बात का दोनों दिलों में मलाल हो गया
बड़ा बनता है साले ने कॉल भी नहीं किया
मैं ही क्यों करूँ मैं क्या उससे कमतर हूँ?
वो नहीं मिलना चाहता तो मैं ही क्यों मिलूं?
अनहोनी ऐसी हुई, बूढ़े दोनों ही चल दिए।
शरीर छोड़, लॉन्ग ड्राइव पर निकल लिए।
ना शरीर था ना दिमाग था बस यादें ही थीं
ज़ेहन में दोनों के परवाह एक दूजे की थी
कुछ जगह मलाल ने कब्ज़ा कर रखी थी
सफर पर मिले शरीर थे दिमाग भी नहीं
चिप में थे लगा यार से फ़ोन पर बात हुई
सामने खड़ी है जो यादों की बस परछाईं है
कितने दिनों बाद साले की कॉल आयी है
छू नहीं सकते थे हाथ मिला नहीं सकते थे
एक दूसरे को गले भी लगा नहीं सकते थे
यारी के टोन में बोले और यार तू कैसा है
हाल चाल कैसा है तेरा परिवार कैसा है
बहुत दिन हुए साले कॉल कर लिया कर
तेरी याद आती थी हाल तो ले लिया कर
पता नहीं कब दोनों का टिकट कट जाए
आखिरी बार यार का हाल भी न ले पाएं
कभी आजा घर चाय पर, भाभी कैसी है
तुझसे ठीक, उनसे मेरी ज़्यादा पटती है
चल ठीक है रखता हूँ तुझे कॉल करता हूँ।
डोंट माइंड यार…अभी ड्राइव कर रहा हूँ…
