खाओ खिलाओ पकौड़े बनाओ
एक टिन खत्म दूसरा ले आओ
बालों में लगाओ नाक में लगाओ
पेट की गोल गोल घुंडी में लगाओ
सालों सदियों से सटीक है मेल
परसों से बरसों तक सरसों का तेल
कान में दर्द डालो सरसों का तेल
दांत में दर्द नमक सरसों का तेल
आंखों से साफ जो गर न दिखे
मत डाल लेना मेरे कहने से तेल
लोग लगायें चूना आप मलो तेल
सब मर्ज़ों की दवा सरसों का तेल
सालों सदियों से सटीक है मेल
परसों से बरसों तक सरसों का तेल
चूलों में डालो चूं चूं भगालो
साइकिल में डालो मेट्रो को पछाड़ो
सरसों के तेल को सनस्क्रीन बना लो
एक तेल से हर बला दूर भगा लो
सिरदर्द है पापा
बेटे सरसों का तेल
मोच दुख रही है
ला लगा दूँ तेल
याद रखो बच्चो
छोड़ दें सब हाथ
साथ तुम्हारा देगा
सरसों का तेल
संग खड़ा रहेगा
सरसों का तेल
बोतल उधर है
ले लो मलो तेल
सालों सदियों से सटीक है मेल
परसों से बरसों तक सरसों का तेल
बालों में डैंड्रफ तेल से दूर भगाओ
नज़र बुरी लगे तेल दिए में जला आओ
घर में हो बरकत जो शनि पर चढ़ा लो
मंगल बाबा कहे देखो हम न खफा हों
एक जादूगर है दिखाए कई खेल
सालों सदियों से सटीक है मेल
परसों से बरसों तक सरसों का तेल
लालाजी बैठे थे भैया जी आए
तेल लालाजी किस भाव लगाये
फिलहाल तो दो ज़रा टेस्टिंग हो जाए
लालाजी बेखबर वे नहाकर थे आए
सैंपल दिए लालाजी भैया जी हंस दिए
तेल बालों में लगाकर चल दिए
कल आएंगे कह गाँव निकल लिये
बिगाड़ गए भोर की बोहनी और सेल
निकाल गए खुद लालजी का तेल
सालों सदियों से सटीक है मेल
परसों से बरसों तक सरसों का तेल
