चाह नहीं है मुझको रेशमी ज़ुल्फ़ों में गिर जाऊँ
फूल से गालों पे गिर गोरी के प्रेमी को रिझाऊँ
चाह नहीं गंजे के सर पे गिर कर तबला बजाऊँ
फिसल गिरूं औंधे मुंह कहीं पटकी खा जाऊँ
गोलगप्पे के पानी में गिर मसालेदार हो जाऊँ
चूस लूँ गन्ने का रस चीनी से मीठी हो जाऊँ
चाह नहीं नाली में गिर काला इतिहास बनाऊँ
चाह नहीं छतरी पर गिरूं फ़ालतू भड़भडाऊँ
कुल्फी के ठेले पे गिरूं आइसक्रीम हो जाऊँ
ब्रेड पकौड़े संग चटनी खट्टी मीठी हो जाऊं
चाह नहीं शीशे पर गिर उँगली से रगड़ी जाऊँ
चाह नहीं जूते पे कीचड़ बन बदनाम हो जाऊँ
आंसू नहीं है बनना मुझे आँख में न गिर जाऊं
हलवाई की कढ़ाई में कहीं स्वाहा न हो जाऊं
मुझे गेर देना प्रभु जी मधुशाला के सागर में
मतवालों के दुःख हर लूँ, मैं मुक्ति पा जाऊँ
