माँ बापू  का  श्रवण कुमार (MBKSK)

बचपन यूँ ही बीता, बेज़ा जवानी बिताई  

बुढ़ापे में कोई नहीं जिससे दिल लगाऊँ  

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ

चार लोग देखें ऐसी हरकत तो कर जाऊं 

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ  

घर की जिम्मेवारी में जवानी बिताई  

सिबलिंग्स को पढ़ाया, दवा-दारु करवायी

माँ बापू  का  श्रवण कुमार बन के रहा

इनके चक्कर में शादी नहीं हो पाई

सट्ट कुंवारा हूँ कहीं यूँ ही न मर जाऊं

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ

चार लोग देखें ऐसी हरकत तो कर जाऊं 

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ            

जवानी में मस्ती थी काम चल जाता था

एक से बढ़कर एक चेहरा देख जाता था

चावल चुनते चुनते धान ही बचा है

वो भी बुढ़ापे के कीड़ों ने खा रखा है

किस्से अपने दर्द के में किसको सुनाऊँ

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ

चार लोग देखें ऐसी हरकत तो कर जाऊं 

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ

अधूरा है जीवन है ज़ालिम बुढ़ापा

पीने का सही है खाने का है स्यापा

बर्तन भांडे रोटी सब्जी न ही परांठा

न ही बीवी है और न ही कोई आपा   

केला खा लिया है छिलका क्यों फेंक आऊं

डरता हूँ मरकर वापस न आ जाऊं

स्वर्ग की सीढ़ी से रपट न जाऊं

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ

चार लोग देखें ऐसी हरकत तो कर जाऊं 

सोचता हूँ केले के छिलके पर ही फिसल जाऊँ    

Leave a Comment

Scroll to Top