सावन का अंधा(SKA)

कैसे बताऊँ दादी सब हरा दीखे है

प्लेन चश्मे से भी रंगीन ही दीखे है

के होया बेटा क्या सावन का अंधा है

मेने तो तू बेटा तेरे बापू सा दीखे है

मां खेत में गया था, रौनक  नई थी 

सरसों के फूलों की रंगत भी हरी थी

पास के खेत में एक गाय जो चरे थी

क्या बताऊँ दादी मेने दीखे हरी थी

रेलवे स्टेशन गाड़ी रुकी खड़ी थी

देखा मैंने हरी झंडी देख रुकी थी

तंग न करे देख मैंने साग बनाने दे

तू ठाल्ली है, मैंने काम कर लेने दे

क्या बनारी है दादी, खास सब्जी है

तेरे वास्ते बेटा आज पालक रांधी है

संग में क्या है दादी

पालक का पराठा

दोपहर में दादी

पालक पनीर बेटा

और रात ने मेरी दादी

पालक के पकौड़े

खेत में बेटा खूब पालक लगी है

जीते जी दादी क्यों मैंने माररी है, 

के जुल्म कररी है

मेरी हरियाली की वजह दादी

तेरी पालक की सब्जी है

ऐसा लगे हैं दादी जैसे मैं घोड़ा हूँ

और तेने मेरे आगे घास गेर रखी है

अब तो दादी तू भी मैंने हरी दिखरी है

देख बाहर मेरी हरी चड्डी सूख री है 

Leave a Comment

Scroll to Top