सरकारी चेहरों पर  चमक(SCPC)

सरकारी चेहरों पर  चमक क्यों नहीं आ पाती है

जबकि करोड़ों रुपयों की लागत खर्च हो जाती है

जब देखो मरे हुए ये  और  मुरझाए से रहते हैं

तबेले में भैंस की तरह जुगाली करते मिलते हैं

वहीं पर कॉर्पोरेट एक  अदना से आदमी को

तीस हजार रुपये की नौकरी में  सजा देते हैं

बढ़िया यूनिफार्म, टाई और आई कार्ड, वाह

अच्छे अच्छे सरकारी चेहरे भी पानी मांगते हैं

काम में भी कॉर्पोरेट सेवा देखिए जो आपके

घर तक सुविधाएं मिनटों में पहुंचा देते हैं

और सरकारी चेहरे आपको दफ़्तर बुला कर

पचासों चक्कर लगवा देते हैं, छका देते हैं

Leave a Comment

Scroll to Top