बांस की सीढ़ी(BKS)

आज में छत पर चला गया जो हमारे ऊंचे मकान की है

ऊपर आने के लिए पक्की सीढ़ियां और एक लिफ्ट   है

जब में छत पर आया तो बांस की सीढ़ी पड़ी ज़र्ज़र थी

बहुत दिन बाद मुझे सामने देख कर बेचारी  रो   पड़ी

मैंने तो पुरानी सीढ़ी करीब पांच साल पहले  देखी  थी   

न जाने कितनी बारिशें खुद पर झेल कर गल चुकी थी

नीचे सीधी पड़ी थी  मैने उठाकर दीवार से सटा  दिया    

पुराने रिश्ते की कद्र करने का अपना फ़र्ज़ निभा दिया

उसे उठाते हुए एक फांस भी मेरी ऊँगली में चुभ गयी   

बुज़ुर्गों को उठाते हड्डियां चुभने की मुझे  याद आ गयी

सीधी के मुंह से बोल नहीं फूटते थे बस रोये जाती थी

गीली आँखों से  दादी की तरह आशीष दिए जाती थी

मैं भी भावुक था बस यही कह पाया धन्यवाद आपका

सीढी बोली बेटा कभी टटोल लेना थैला  औज़ारों  का

वहां भी मेरे जैसे तुझसे प्यार करने वाले  वाले मिलेंगे

हथोड़ा पेचकस प्लास पाना जिन्हें तुम  भूल जाते  हो

इस्तेमाल  के बाद ज़ंग खाने के लिए छोड़ जाते    हो

हम लोग तो औज़ार हैं और हमें शिकायत भी नहीं है

मगर भूलना मत तेरे दादा दादी का भी कोई  नहीं हैं       

Leave a Comment

Scroll to Top