मैं लिखने में ब्रेन गेम खेलता हूँ
कोई मेरे ही दिमाग से खेल गया
सीधी-सादी बातचीत में ट्विस्ट
डाल कर आईक्यू टाइट कर गया
आप भी सुनिये
कोई पेंशन की बात करता है
मुझे पहले बीमारी बताता है
“अभी ठीक होकर आया हूँ”
मेरा दिमाग बीमारी में बिजी
वो उतर आता है आंकड़ों पर
“कितना रुपया मिल जाएगा
मुझे मैं रिटायर जब जाऊंगा”
मैंने बीमारी में लगे दिमाग को
बुलाकर ऑफिस में पार्क किया
कहा लगभग तीस लाख रूपया
ओके!
अगर पहले ही फ्लोर बांट दिए
होते तो मैं बीमार ही क्यों होता
और क्यों ही झगड़े होते
मेरा दिमाग ने गाड़ी उठाई और
सीधा उसके घर पंहुच गया जहाँ
संभावित बंटवारा चल रहा था
हैरानी में मैं बोला,
बंटवारा कर दिया आपने?
उसने सुना या न जाने नहीं सुना
“हाँ कर दिया”
नीचे वाला पवन को दे दिया
(दिमाग में उसका बेटा आ गया)
और दूसरा दूसरे को, मैंने कहा
(दिमाग में दूसरा बेटा आ गया)
और तीसरा? (दिमाग घर पर है)
“आपने खुद के लिए रखा होगा”
(दिमाग घर पर ही है लेकिन बंदा कहाँ है?)
(बंदा पहुंच चुका ऑफिस में
एस्केप मार के)
“नहीं मैं तो जा रहा हूँ न!
भाई दो ही तो फ्लोर हैं
(दिमाग मेरा घर से ऑफिस)
याद आया, हाँ दो ही तो फ्लोर हैं
दरअसल वह एक सफाईवाला था
अपना काम हैंडओवर करने की
बात कर रहा था रिटायरमेंट पर
दो फ्लोर्स में सफाई के लिए
मगर मेरे दिमाग को बातों से
पछाड़ दिए जा रहा था
हालत खराब हो गई
धरा रह गया ब्रेन गेमिंग और
धरी रही साइकोलॉजी
सिंपल लिविंग तो ठीक है
हाई थिंकिंग?
हमेशा मत करो जी!
