कविता नहीं है ये सीधे सीधे भड़ास लिख रहा हूँ
एक नामुराद कुलीग के खिलाफ ऍफ़आईआर लिख रहा हूँ
बेइज़्ज़त कर के गयी है वो
मेरा दिल जल रहा है
ऐसी बात कह गयी है
कि कलेजा रो रहा है
मुझे सर्विस ने अठ्ठावन में
रिटायर कर दिया, मेरी गलती नहीं है
साठ की उम्र में मैंने
ये स्कूल ज्वाइन कर लिया
पढ़ने के लिए नहीं साहब
ऑफिस के काम के लिए
मेरी हालत देख कर आप भी
उसी के साथ हो लिए?
अभी अभी जो कहकर गयी है
मैं तो सदमे में हूँ
कोई गारंटी नहीं है कि अपने
आपे में मैं हूँ
साठ की उम्र है, बस
बालों ने रंग बदला है,
बाकी का सिस्टम अभी तक
वारंटी में चलता है।
वो मुई कुलीग
इस महीने में रिटायर हो जाएगी
यानि वो भी
अब साठ पार कर गयी होगी
या कर जायेगी
बताऊँ आपको वो कैसे
मुझे सुलगा कर गयी है
अपनी इस बेटी की पेंशन
जल्दी दिला देना अंकल जी,
कह गयी है
आज का हो गया है
अब और कोई काम नहीं होगा
