टैटू अजगर (Tattoo Ajgar)

भैया खाने के शौक़ीन हुआ करते थे
बॉडी का खूब ध्यान रखा करते थे
लम्बे लम्बे बाल हृष्ट पुष्ट तन बदन
मछलियों को नुमाइश में सजाते थे

शौकीन भैया ने मस्त टैटू गुदवाया
पेट से छाती तक अजगर गुदवाया
फुंफकारते अजगर ने कॉलोनी में
अच्छे अच्छों का पसीना छुड़वाया

भैया एक रोज़ फिर बीमार हो गए
कमज़ोर ऐसे जनाब लाचार हो गए
इतै भैया सूखे उतै अजगर भूखा
दोनों ही सेहत से आकार खो गए

लम्बे लम्बे बाल अब उड़ गए हैं
मछलियों के कुनबे उजड़ गए हैं
समय-चक्र अजब रंग दिखाता है
टैटू अजगर केंचुआ बन घूमता है

टैटू अजगर केंचुआ बन घूमता है
टैटू अजगर केंचुआ बन घूमता है
टैटू अजगर केंचुआ बन घूमता है

Scroll to Top