सच की राह

सच की राह लंबी और कांटों भरी है ऐसा कहा जाता है
इसलिए झूठ शॉर्टकट से जल्द मंज़िल पर पहुँच जाता है
सच सादा और एकाकी जीवन बिताता है
झूठ परिवार के संग मौज़ उड़ाता जाता है
सच धर्म मार्ग से चलता है पिछड़ जाता है
झूठ नई-नई खोजें कर आराम फरमाता है
सच एक कपड़े में नहाता धोता सुखाता है
झूठ शान ओढ़ आलीशान बंगले सजाता है
सच वैरागी बन मुक्ति की आस लगाता है
झूठ तकनीक से चाँद तारे छूकर आता है
सच हर कदम खुद को हारा हुआ पाता है
बस झूठ के आगे हाथ मलता रह जाता है
सच की राह लंबी और कांटों भरी है ऐसा कहा जाता है
इसलिए झूठ शॉर्टकट से जल्द मंज़िल पर पहुँच जाता है

Leave a Comment

Scroll to Top