हम नीट लेंगे(HNL)

मेरे अंगने में उग आए छोटे नन्हे पौधे
स्वागत है जो समझा तूने अपना मुझे

मैं था तन्हा झांकता रोज़ खिड़की से
एक साथी मिला लगा लेगा मुझे गले
रूखा सूखा जो है खाकर जी लेंगे
पानी पानी तू पी लेना हम नीट लेंगे
पानी पानी तू पी लेना हम नीट लेंगे

तेरा नहीं कोई मुझे सब छोड़ गए हैं
हमदर्द होते थे जो कभी दर्द दे गए हैं
तनहा दोनों हम संग ऐसे ही जी लेंगे
हवा पानी पे तू जीना हम दर्द पी लेंगे

मेरे अंगने में उग आए छोटे नन्हे पौधे
स्वागत है जो समझा तूने अपना मुझे
पानी पानी तू पी लेना हम नीट लेंगे
पानी पानी तू पी लेना हम नीट लेंगे

Leave a Comment

Scroll to Top