पाँच छः सात आठ(PCSA)

पापा की सेकंड हैंड गाड़ी पाँच छः सात आठ

एक लाख अठारह हज़ार ऊपर से नौ सौ सात

स्कूटर से पापा थे अब तक वे आते जाते

गाड़ी आई रुतबा बढ़ गया नई प्रमोशन नए ठाठ

पापा की सेकंड हैंड गाड़ी पाँच छः सात आठ

गाड़ी के अंदर से अंजर पंजर ढीले

पापा के दोस्त बन गए कई  मैकेनिक  रंगीले

गाड़ी, मैकेनिक लगा पापा को चुना दिन रात

कभी  आगे का बम्पर उतर के सलाम  बजावे

कभी माउंट से इंजन उतर सड़क को सजा दे

बीच सड़क पर पापा माफी मांगें जोड़कर हाथ

पापा की सेकंड हैंड गाड़ी पाँच छः सात आठ

पापा की गाड़ी थी असल में उनका पहला प्यार

और गाड़ी भी टूटकर पापा से  करती थी  प्यार

पापा की सेकंड हैंड गाड़ी पाँच छः सात आठ

Leave a Comment

Scroll to Top