उड़िए, उड़िए!

आप समझते हैं शॉर्टकट मारते जा रहे हैं

मारिये, मारिये!

तिकड़म बाज़ी से आसमां में उड़े जा रहे हैं

उड़िए, उड़िए!

ना सीसीटीवी है ना ऊपरवाले को खबर

कोई नहीं देख नहीं रहा आप
ज़िप ज़ैप ज़ूम जा रहे हैं

बहुत बढ़िया!

वाह साहब!

जारी रखिए!

उसका सिस्टम फिर आप समझ ही नहीं पाए जनाब!

चोर को पहले सफलता मिलेगी
सफलता बढ़ती जाएगी,
मज़ा आता जाएगा
चोरी आदत बनती जाएगी
ज़मीर चीखते चीखते सो जाएगा
लालच और दम्भ से हार जाएगा
दुनिया में आपका कद बढ़ता जाएगा
आप बल्मीकी बन जाएंगे,
चोरी का माल घरवालों को खिलाएंगे
खा पीकर वो तो किनारे हो जाएंगे

आप और आप ही धरे जायेंगे

अपने शॉर्टकट और तिकड़म का
हिसाब देते रह जाएंगे
ज़िन्दगी का ऑडिट
ज़मीर दम घुटकर मर चुका होगा
निगरानी वाला भी कोई न बचेगा

आप बस एक जिंदा लाश बनकर रह जाएंगे
खुद से ही सवाल पे सवाल पूछते चले जाएंगे
पिघलते गलते और झुलसते आप चले जाएंगे
आप समझते हैं शॉर्टकट मारते जा रहे हैं

मारिये, मारिये!

तिकड़म बाज़ी से आसमां में उड़े जा रहे हैं

उड़िए, उड़िए!

Leave a Comment

Scroll to Top