इंतजार कब तलक
चीत्कार कब तलक
भाग्य के न्याय पर
टकराव कब तलक
जोश जुनूं जवानी
देश सेवा में लगा दी
सर्विस पेंशन है हक़
महरूम हों कब तलक
हासिल न रोजगार है
बेगार सर पे सवार है
गूंगे बहरे सिस्टम में
सर खपाए कब तलक
अन्न त्याग कर दिया
संदेश खून से दिया
उम्र के इस पड़ाव पर
गुहार लगाएं कब तलक
मज़बूर सब जवान है
देश को आह्वान है
ब्रेकिंग न्यूज़ के शोर में
घुटें अधिकार कब तलक
सर्वस्व तज आए हैं
दृढनिश्चय हम आए हैं
संघर्ष करते रहेंगे
है दम में दम जब तलक
