नाकाम मोहब्बत (Nakaam Mohabbat)

लड़कपन में किस दौर से गुज़र जाते हैं
कितने नादां थे हम अब जान पाते हैं
हर खूबसूरत चेहरे पे दिल का आ जाना
नाकाम मोहब्बत में हंसना रोना रुलाना

दग़ाबाज़ महबूब के जलवे हंसाते हैं
कितनी मासूम थी अब सिर्फ बातें हैं
मोटी बेडोल बच्चों संग जब चलती है
बोझ अपने सर नहीं बस खैर मनाते हैं

Scroll to Top