मेहरबान कचरेवाले (Meharbaan Kachrewale)

मेहरबां कचरेवाले तेरे सब चाहने वाले
देख तुझे खुश हो जाते कचरा देने वाले

दीवाने तूने कितनों की नींद उड़ा दी
तुझसे मिलने आई देख पूरी आबादी
दौड़े कच्छे में कोई नाइट सूट में भागे
एक अंटी भाग रही बिन सारी संभाले
बासी मुंह बासी कचरा करते तेरे हवाले
देख तुझे खुश हो जाते कचरा देने वाले

मेहरबां कचरेवाले तेरे सब चाहने वाले
देख तुझे खुश हो जाते कचरा देने वाले

तेरे इश्क़ में हुए कई लोग निशाने बाज़
ऊपर से ही रस्सी में लटका देते जनाब
फ्री में भगवान को भी कुछ न देने वाले
अपना कचरा तुझे सौंपते कैसे दिलवाले
गीला या सुखा सब कर दिया तेरे हवाले
देख तुझे खुश हो जाते कचरा देने वाले

मेहरबां कचरेवाले तेरे सब चाहने वाले
देख तुझे खुश हो जाते कचरा देने वाले

Scroll to Top