सभ्य कुमार कलाकार(SKK)

[Verse 1]
दोस्तों…
आज मैं जिस मुकाम पर खड़ा हूं
उसमें बहुत से लोग मेरे साथ थे
मगर सभ्य कुमार का इसमें बहुत हाथ है
ये बात मैं पूरे दिल से कहता हूं

सभ्य कुमार जी से मैंने बहुत कुछ सीखा है
वो हमेशा मेरे लिए एक इंस्पिरेशन रहेंगे
मैंने उनके हर पन्ने को बड़ी श्रद्धा से पढ़ा
और फिर मन में फैसला किया
बस ये नहीं करना

[Pre-Chorus]
अपने दौर में उन्होंने जो जो किया
मैंने नहीं किया
मैंने उनको जिंदगी का एक एक सफ़ा पढ़ा है
और हर सफ़े पर नोट लिख दिया
भाई जी, बस यही नहीं करना है

[Chorus]
सभ्य कुमार, सभ्य कुमार
तुम्हारी ही देन है ये यार
सभ्य कुमार, सभ्य कुमार
मैं जो अव्वल हूँ कलाकार
(सभ्य कुमार)
(यही नहीं करना है)

[Verse 2]
जो चमचे तुमने प्यार से पाले
मैंने उन्हें दूर हटाना सीख लिया
जहाँ भी तुम उलटे सीधे चले
मैंने वहीं से रास्ता बदल दिया

तुमने कहा था बढ़ते रहो
मैंने कहा, पहले सोच लो
तुम्हारी हर एक चाल को
मैंने बहुत ध्यान से देखा
बस रास्ता बदल लिया

[Pre-Chorus]
मैंने गाँठ बाँध ली
कि यही नहीं करना है
जो जो आपने किया था
बस उससे दूर दूर रहना है
बस इसमें ही मेरी जीत है

[Chorus]
सभ्य कुमार, सभ्य कुमार
तुम्हारी ही देन है ये यार
सभ्य कुमार, सभ्य कुमार
मैं जो अव्वल हूँ कलाकार
(सभ्य कुमार)
(यही नहीं करना है)

[Bridge]
कहते हैं बड़ों से सीखो
मैंने सीखा, साइड रखो
कहते हैं इंस्पिरेशन बनो
मैंने कहा, ठीक है, पर हट के!

उनकी हर गलती का
मैंने तहे दिल से त्याग किया
और फिर अपनी जेब में
माकूल जवाब रख लिया

[Final Chorus]
सभ्य कुमार, सभ्य कुमार
तुम्हारी ही देन है ये यार
सभ्य कुमार, सभ्य कुमार
मैं जो अव्वल हूँ कलाकार
(सभ्य कुमार)
(उन्होंने जो किया है)
(सभ्य कुमार)
(वही नहीं करना है)

Leave a Comment

Scroll to Top