मैं आईना हूँ हमराज़ तेरा मैं भी हूँ
तू माने न माने इश्क़ तेरा मैं भी हूँइन आँखों में जब संवारा है तुझे
चाहा तेरे अक्स को पूजा है तुझे
नज़रें न चुरा चाहता तुझे मैं भी हूँ
तू माने न माने इश्क़ तेरा मैं भी हूँतेरा रक़ीब हूँ ज़माने से देखा है
बदलते चेहरों में बदलते देखा है
दे दे गम मुझे दिलदार मैं भी हूँ
तू माने न माने इश्क़ तेरा मैं भी हूँराज़ ऐ दिल मैं न कह पाऊंगा
तुझे मायूस भी न देख पाऊंगा
यूँ न गिरा अश्क तेरा मैं भी हूँमैं आईना हूँ हमराज़ तेरा मैं भी हूँ
तू माने न माने इश्क़ तेरा मैं भी हूँ
