क्यों रो रही हो, कुछ सब्र कर लो।
नहीं, मुझे देखना है, लाकर दो।
अभी-अभी डॉक्टर लेकर गए हैं।
जांच करेंगे, ये कह कर गए हैं।
मैं जानता हूँ तुमने बहुत सहा है
उस पर पहले बस तुम्हारा हक़ है।
तुम ही मिलोगी न कोई शक है।
बस कुछ देर और रुक जाओ।
जांच होने तक तो धीरज रखो।
तुम मेरी फ़ीलिंग कैसे समझोगे?
दर्द जो मैंने सहा क्या जानोगे।
रात भर रोती थी मैं, जानते हो।
तुम्हें नहीं हुआ, इसलिए कहते हो।
जो पेट में अब जगह खाली हुई है,
उस दर्द से मेरी भावनाएँ जुड़ी हैं।
अच्छा, लो, डॉक्टर साहब आ गए।
तुम्हारी जिज्ञासा मिटाने वे आ गए।
लो देखो कैसा गोल सुंदर मुखड़ा है।
तुम्हारी किडनीस्टोन का टुकड़ा है।
