ख़ूबसूरत बाजी…
बाजू में,
बाजू पर सर रखे,
सो रही है।
देर बहुत हो चुकी है।
ख़ून रुक गया है।
बाजी क्या…
बाजू भी अब
सो गई है।
मगर…
दिल मजबूर है।
और…
बेपरवाह धड़कता है…
बाजू में।
स्पर्श…
चेतन और केतन,
दोनों महसूस कर रहे हैं…
बाजू में।
बाजू की…
जान की बाज़ी लगी है।
मगर…
कोई भी…
बाजी को…
“बाजू हट…”
नहीं कह रहा है।
