Soul तो इनमें भी है(STIBH)

दोस्तों,

आज हम सब यहाँ इकट्ठा हुए हैं…
अपने विभाग के एक ऐसे साथी को
विदाई देने,
जो बरसों तक
हर कदम पर
हमारे साथ खड़े रहे।

कहने को आज इनका
रिटायरमेंट है,
लेकिन सच पूछिए…
आज के बाद
ये हमसे कभी नहीं मिलेंगे।

मुझे व्यक्तिगत रूप से
इनसे बहुत लगाव रहा है।
जहाँ भी गया,
ये हमेशा साथ चले।
धूप हो या बारिश,
सड़क का सफ़र
या फिर आसमान का,
इन्होंने कभी साथ नहीं छोड़ा।

मैं कभी-कभी थक जाता था,
लेकिन ये हमेशा
Ready to Move रहते थे।
मेरे एक इशारे पर
जनाब कमर कस लिया करते थे।

इनकी सबसे बड़ी खूबी…
कभी शिकायत नहीं की।
न छुट्टी माँगी,
न प्रमोशन,
न इन्क्रीमेंट…
बस चुपचाप
अपना फ़र्ज़ निभाते रहे।

हाँ…
Soul तो इनमें भी है,
बस वक़्त ने
थोड़ा-सा घिस दिया है।

मेडिकली देखा जाए,
तो इनका Toe
अब पहले जैसा नहीं रहा।
और मुझे पूरा भरोसा है…
अब इनके Toe को
कोई Tow करके भी
नहीं ले जा पाएगा।

आज विदाई की घड़ी है,
इसलिए जाते-जाते
इनकी एक यादगार
Pho-toe
ज़रूर ले लीजिए।

आख़िर में बस इतना ही—

पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा,
जूता हमारा बड़ा काम करेगा।

ज़ोरदार तालियों के साथ
विदा कीजिए…

The One & Only…
Mr. Derby!

Leave a Comment

Scroll to Top