बातों बातों में बातों से निकलती हैं बातें
अपनी कहते रहो सुनते चलो उनकी बातें
बातों बातों में बातों से निकलती हैं बातें
अपनी कहते रहो सुनते चलो उनकी बातें
बातों से मिलते हैं सब सवालों के जवाब
बातों से सुलझते मसले और कड़वी बातें
बात जारी रखें जब तक न मिटें तल्खी
ऐसा न हो रहते वक्त न कर पाएं बातें
बातों बातों में बातों से निकलती हैं बातें
अपनी कहते रहो सुनते चलो उनकी बातें